fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : देह व्यापार में जेल जा चुके युवक ने प्रेमिका को मार-पीटकर किया घर से बाहर, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

चंदौली। देह व्यापार में जेल जा चुके युवक ने प्रेमिका को मार-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। प्रेमिका ने उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के साथ ही 32 हजार रुपये हड़पने के आरोप लगाए। पीड़िता ने एसपी अंकुर अग्रवाल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला पीडीडीयू  नगर का है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई की बजाए उसे यहां वहां दौड़ा रही है। जबकि आरोपी युवक नगर के चर्चित सभासद का भतीजा है।

 

पीड़िता ने बताया कि पीडीडीयू नगर के गल्लामंडी निवासी सोनू जायसवाल से राधाकृष्ण झांकी के दौरान तीन साल से पहले पीडीडीयू नगर में मुलाकात हुई। उसके कहने पर साथ मिलकर झांकी का काम करने लगे। बाद में सोनू ने विंदास ग्रुप एंड इवेंट नाम का झांकी ग्रुप बनाया और उसमें स्थाई तौर पर राधा की भूमिका के लिए उसे रख लिया। बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। दोनों पीडीडीयू नगर में किराये का कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। शादी करने के नाम पर वह युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था। उससे जब भी शादी की बात करती तो टालमटोल करता रहा। इसी बीच सोनू अनैतिक देह व्यापार के आरोप में जेल चला गया। पीड़िता ने बताया कि उसने किसी तरह पैरवी व खर्चे का इंतजाम कर जेल से उसे छुड़ाया। बताया कि छह मई की रात सोनू शराब के नशे में धुत होकर घर आया और उसे मारने-पीटने लगा। शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं दोबारा शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर गाली-गलौच व मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। बताया कि वह असहाय अवस्था में अब दर-दर भटकने को विवश है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!