चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार चार निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के तहत निरीक्षक किशोर कुमार चौबे को जन शिकायत प्रकोष्ठ से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक बबुरी विनोद कुमार मिश्रा को जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा साइबर सेल में तैनात उपनिरीक्षक कुंवर प्रताप सिंह को थाना शाहबगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं थाना शाहबगंज की थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह को पुलिस कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

