चंदौलीराजनीति

Chandauli News : सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, व्यक्तित्व को किया याद

तरुण भार्गव

चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती रविवार को चकिया नगर के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात भी सुनी।

 

कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान की चर्चा की। कहा कि देश के विकास व समृद्धि में बाजपेयी जी की सोच अहम रही। पीएम मोदी ने मन की बात में भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से प्रकृति संरक्षण समाज सेवा में अहम योगदान आदि के साथ-साथ विशिष्ट कार्य करने वालों की चर्चा की। देश के प्रति समर्पण के लिए उन्हें बधाई दी गई। कार्यक्रम में विधायक कैलाश आचार्य, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, भाजपा महामंत्री उमाशंकर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवानदास मौर्या, सुशील पांडेय, पूर्व सभासद प्रमोद कुशवाहा, समाजसेवी सुनील जायसवाल, पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय मंत्री राजकुमार जायसवाल, उमेश चौहान, गौरव श्रीवास्तव, सुरेश सोनकर आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!