fbpx
क्राइमखेल

Chandauli News : अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, छह ट्रैक्टर-ट्राली सीज, अभियान से मचा हड़कंप

चंदौली। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कंदवा पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया। अभियान से हड़कंप मचा रहा।

 

दरअसल, मिट्टी लादकर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्राली दिनोंदिन नासूर बनते जा रहे हैं। इससे सड़कें खराब हो रहीं। वहीं आए दिन हादसे भी होते हैं। इसको देखते हुए कंदवा एसओ विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान मिट्टी लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया। लगभग आध दर्जन ट्रैक्टर-ट्राली पर कार्रवाई की गई। सभी को पुलिस ने खड़ा करा दिया गया। पुलिस टीम में एसओ के साथ उपनिरीक्षक मुन्ना राम, रामभवन यादव, संतोष सिंह, वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल श्रीकांत यादव, रजत पांडेय आदि शामिल रहे।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!