fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली : लोकसभा चुनाव की तैयारी में सपा, पूर्व मंत्री ने चौपाल लगाकर लोगों की दिलाई पार्टी की सदस्यता

मुरली श्याम

चंदौली। समाजवादी पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में रविवार को चकिया तहसील के सिकंदरपुर गांव में चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। 2024 के चुनाव में अधिक से अधिक सीटे जीताकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। चुनाव में कामयाबी के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर पार्टी की नीतियां व सिद्धांत बताएं। अखिलेश यादव की सरकार के दौरान यूपी में हुए विकास कार्यों की याद दिलाएं। इससे लोगों का जुड़ाव संगठन के साथ बढ़ेगा। उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई जाए। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, अश्वनी सोनकर, मनोज यादव, संजय यादव, मुस्ताक अहमद खान, अजय गुप्ता, प्रीतम जायसवाल, रमेश गुप्ता, हीरा यादव आदि रहे।

Back to top button