fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

गृह जनपद में कुछ इस अंदाज में मना देश के रक्षा मंत्री का जन्मदिन

संवाददाताः मुरली श्याम

चंदौली। देश की सुरक्षा की बागडोर संभालने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म दिन गृह जनपद चंदौली में धूमधाम से मनाया गया। चकिया नगर स्थित जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह का 70 वां जन्मदिन केक काटकर एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर उत्साह पूर्वक मनाया। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संलल्प भी लिया।


प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज बड़े ही उत्साह का दिन है। जहां चकिया की धरती और यहां की माटी का लाल रक्षा मंत्री के रूप में देश की हिफाजत कर रहा है। उनका जन्म और शिक्षा सब चकिया क्षेत्र में ही हुई। उन्होंने पहली बार मिर्जापुर से विधायक निर्वाचित होकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री बने। बाद में मुख्यमंत्री भी बने। आज उनका 70 वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाने का कार्य हम भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। नवनिर्वाचित चकिया ब्लाक प्रमुख शंभू यादव ने कहा कि आज हम भाजपा कार्यकर्ताओं को दो-दो खुशी हाथ लगी है। एक तरफ राजनाथ सिंह का जन्म दिवस है दूसरी तरफ ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा की जीत का डंका बजा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख शंभू यादव को माल्यार्पण कर जीत की बधाई भी दी। इस दौरान राजकुमार जायसवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश जायसवाल, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, रवि गुप्ता, सुशील पांडेय, बबलू चाौहान, मनोज जायसवाल, प्यारे सोनकर, दिनेश कसौधन, शिवरतन गुप्ता, आशु गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!