fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : विधायक की मां का निधन, क्षेत्र में शोक, चंदौली के इस गांव की चुनी गई थीं निर्विरोध ग्राम प्रधान

चंदौली। मिर्जापुर के मझवां विधायक और चंदौली के चिकित्सक डा. विनोद बिंद की माता धानापुर ब्लाक के कवईं पहाड़पुर खीरहनिया गांव की ग्राम रमा देवी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। रमादेवी कंवई पहाड़पुर की निर्विरोध प्रधान चुनी गई थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रमा देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की सूचना पर उनके विधायक पुत्र डा. विनोद बिंद एवं परिवार सदस्यों सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह एवं प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह, अवधेश यादव, रामेश्वर सिंह, विनोद सिंह, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामण उनके पैतृक आवास पहुंच गए। उनका अंतिम संस्कार नरौली घाट पर किया गया। मुख्यगनी विधायक के पिता व रमा देवी के पति सचनू विन्द ने दिया। रमा देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीन पुत्र सबसे बड़े पुत्र डा. विजयमल बिन्द, दूसरे पुत्र विजय बिंद, जो रमा देवी फैक्चर क्लिनिक के प्रबंधक हैं। वहीं तीसरे पुत्र डा. विनोद बिंद मिर्जापुर के मझवां से विधायक हैं।

Back to top button