fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने शरीर पर केरोसिन छिड़कर लगाई आग, घर में मचा कोहराम

चंदौली। अलीनगर थाना के परशुरामपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। महिला को आननफानन में पीपी सेंटर में भर्ती कराया गया।

 

परशुरामपुर निवासी प्रियंका गुप्ता पत्नी अमरजीत गुप्ता (25 वर्ष) ने पारिवारिक कलह से तंग आकर शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। महिला आंशिक रूप से जल गई। उसके नाक के नीचे, गला व दोनों हाथ के कुहनी से नीचे तक का हिस्सा जल गया। परिजनों ने उसे पीपी सेंटर मुगलसराय में भर्ती कराया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर तहसीलदार पहुंच गए।

Back to top button