fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : निर्माणाधीन मकान में मिला नरकंकाल, फैली सनसनी, छानबीन कर रही पुलिस, बीएचयू में होगा पोस्टमार्टम

चंदौली। अलीनगर थाना के रेमा गुल्ली पांडेय का पोखरा एनएच के किनारे स्थित निर्माणाधीन मकान में मंगलवार की शाम नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद सीओ अनिरूद्ध सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया। पुलिस कंकाल का पोस्टमार्टम बीएचयू में कराएगी।

गुल्ली पांडेय के पोखरा पर एक निर्माणाधीन भवन है। मंगलवार की शाम कुछ लोगों मकान में गए तो उनकी नजर नरकंकाल पर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की। वहीं लोगों से बातचीत कर जानकारी हासिल की। हालांकि प्लाट किसका है, इसके बारे में भी लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया। छह माह पूर्व मौत होने की आशंका जताई जा रही है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसके बारे में अभी पुलिस कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सीओ ने बताया कि कंकाल को कब्जे में ले लिया गया है। उसका बीएचयू में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। निर्माणाधीन प्लाट किसका है, इसका पता लगाया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!