fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : डीएम ने जनचौपाल में सुनी लोगों की फरियाद, बोले, समस्याओं का निस्तारण कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें रिपोर्ट

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में नौगढ़ ब्लाक के बोदलपुर गांव में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। डीएम ने गर्मी के दिनों में पर्वतीय इलाके में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और समस्याओं का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर कृत कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। चौपाल में अधिकारियों ने सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाला हर व्यक्ति किसान है किसानों के समस्याओं का निराकरण ग्राम की चौपाल पर तत्काल होना चाहिए। कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का फायदा मिले। राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने हैंडपंप या वैकल्पिक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश बीडीओ को दिए। डीएम ने वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य स्टालों का निरीक्षण किया। योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एआर कॉपरेटिव, ब्लाक प्रमुख नौगढ़ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खरीफ गोष्ठी में किसानों संग की चर्चा

नौगढ़ ब्लाक सभागार में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें खरीफ की खेती को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्हें उन्नत खेती के लिए प्रेरित किया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!