संस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2026: दशहरा पर गजकेसरी योग का असर, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2026: मंगलवार को दोपहर 12:51 बजे तक नवमी है, इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी, इसलिए विजयदशमी, शस्त्र पूजा और रावण दहन आज ही होंगे. चंद्रदेव मकर राशि में श्रवण नक्षत्र के साथ हैं, जो शाम करीब छह बजे धनिष्ठा में बदलेगा. चंद्रदेव और गुरुदेव के आमने सामने होने से गजकेसरी योग का असर जारी है. पूरे दिन शूल योग रहेगा. सूर्यदेव तुला में बुधदेव और वक्री शुक्रदेव के साथ हैं, जबकि कर्क में गुरुदेव व मंगलदेव और मीन में वक्री शनिदेव विराजमान हैं.दशहरे के दिन वृषभ की किस्मत चमकेगी और मीन के करियर में बड़ी जीत मिल सकती है. मकर की कमाई बढ़ेगी, तुला के सरकारी काम बनेंगे और कर्क को पार्टनरशिप से फायदा होगा. मेष और कन्या के लिए नौकरी की अच्छी खबरें हैं, वृश्चिक अपनी बातों से सबका दिल जीतेंगे. वहीं धनु बॉस के दबाव में रहेंगे, कुंभ खर्चों से परेशान होंगे, मिथुन पुरानी बातों पर बहस से बचें और सिंह जोखिम वाले फैसले टालें.

मेष राशि
नौकरी के नए मौके दिख रहे हैं, ईमेल और फोन पर नजर रखें. काम में मेहनत ज्यादा लगेगी, पर शाबाशी भी मिलेगी. प्रॉपर्टी या गाड़ी लेने का मन है तो बयाना देने में जल्दी न करें. गर्दन अकड़े तो बीच में स्ट्रेचिंग करें.

वृषभ राशि
आज किस्मत आपके पक्ष में है, बॉस आपकी योजना पर मुहर लगा सकते हैं. कमाई के कई रास्ते दिखेंगे, पर उनमें से सबसे पक्का रास्ता ही पकड़ें. भाई बहन की मदद से कोई अटका काम बनेगा.

मिथुन राशि
छिपी बात सामने आ सकती है, घबराएं नहीं, सहजता से संभालें. साथी से पुरानी बातों पर बहस न छेड़ें. बड़ा निवेश करने से पहले जमा पूंजी देख लें, और बीपी के मरीज दवा समय पर लें.

कर्क राशि
पार्टनरशिप वाला काम आज मुनाफा देगा और नए ग्राहक जुड़ेंगे. शेयर से थोड़ी कमाई होगी, पर सारा पैसा एक ही बार में न लगाएं. जल्दबाजी में काम करते हुए चोट से बचें.

सिंह राशि
पुरानी आदतें छोड़कर कुछ नया करने का दिन है. इंटरव्यू है तो पूरी तैयारी से जाएं. जोखिम वाले सौदे में बिना जांचे पैसा न लगाएं. साथी की छोटी बातों पर तुरंत रिएक्ट करने से बचें.

कन्या राशि
नौकरी ढूंढ रहे हैं तो अच्छी खबर आ सकती है. किसी ग्राहक या सहकर्मी का मैसेज आए तो फौरन जवाब दें. बच्चों पर खर्च होगा, और त्योहार की मिठाई कम ही खाएं.

तुला राशि
सरकारी दफ्तर में अटकी फाइल आगे बढ़ेगी और कमाई के एक से ज्यादा जरिए फायदा देंगे. घर पर मेहमानों का तांता रहेगा. बच्चों पर नजर रखें, और पानी व जूस ज्यादा पिएं.

वृश्चिक राशि
आपकी बातें आज लोगों पर जादू करेंगी. कोई पुराना दोस्त अचानक मिल सकता है. फ्रेंचाइजी का कोई ऑफर आए तो कंपनी की पूरी जांच करें, और दांत में दर्द हो तो डेंटिस्ट को दिखाएं.

धनु राशि
बॉस की सख्ती से आज दबाव रहेगा, पर बहस में न पड़ें, अपना काम ईमानदारी से करते रहें. कहीं से पैसा आने से राहत मिलेगी. माइग्रेन है तो तेज रोशनी और शोर से दूर रहें.

मकर राशि
कमाई में अच्छा उछाल आएगा, तो कोई पुराना उधार चुका दें. अफसरों से अच्छी बनेगी. भाई बहनों के साथ समय अच्छा बीतेगा. बाइक पर स्टंट या तेज रफ्तार से बिल्कुल दूर रहें.

कुंभ राशि
खर्चे दबाव बढ़ाएंगे, तो आज ही बजट बनाएं और कार्ड का बिल देख लें. बाहर से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. अफसर सख्ती दिखाएं तो नरमी से जवाब दें.

मीन राशि
करियर में बड़ी कामयाबी मिल सकती है और अटकी मंजूरी आज मिल जाएगी. रूठे रिश्तेदारों से बात करने की पहल करें. जोड़ों में दर्द हो तो उसे टालें नहीं.

Back to top button
error: Content is protected !!