
चंदौली। बलुआ थाना के टांडा कला गंगा घाट पर रविवार को महिला का शव उतराया मिला। शव कई दिन पुराना लग रहा और सड़ गया है। इसलिए शिनाख्त नहीं हो पा रही। महिला की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही। पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी है।
सीओ सकलडीहा ने बताया कि महिला का शव टांडा कला गंगा पर किनारे लगा था। शव को बाहर निकलवाया गया। महिला की आयु 30-35 वर्ष लग रही है। शव पांच-सात दिन पहले का लगा रहा। चेहरे और पैर को जलीय जीवों ने खा लिया है। बताया कि अभी शव की शिनाख्त कराई जा रही है। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।