fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : किशोरी से छेड़खानी करने वाले जब्बार को पुलिस ने दबोचा, बकरी चरा रही किशोरी को अकेली देखकर किया था जोर-जबर्दस्ती

चंदौली। कंदवा थाना के एक गांव में तेरह वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी व जोर-जबर्दस्ती करने वाले महुंजी गांव निवासी जब्बार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने बकरी चरा रही किशोरी को अकेला देखकर जोर-जबर्दस्ती की थी। पुलिस आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

१३ वर्षीय किशोरी शुक्रवार को गांव के बाहर सिवान में बकरी चरा रही थी। उसे अकेला देखकर आरोपित जब्बार उसके पास पहुंच गया। आरोपित ने किशोरी के साथ जोर-जबर्दस्ती करने की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने और शोर मचाने पर वहां से फरार हो गया। किशोरी से घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को धर-दबोचा। उससे पूछताछ करने के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!