fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में लगी लोक अदालत, सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हुए 1168 लघु वाद

चंदौली। जनपद न्यायालय में लघु आपराधिक वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार मिश्र की ओर से कुल 1168 लघु वादों का निस्तारण किया गया।

 

 

इस दौरान संदीप कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन ने कुल 23 लघु वादों का निस्तारण किया। विकास वर्मा सिविल जज सीनियर डिविजन एवं एफटीसी तथा नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने  कुल 51 लघु वादों का निस्तारण किया। इन्दुरानी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुल 27 लघु वादों का निस्तारण किया। माधुरी यादव सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं एफटीसी प्रथम ने सात लघु वादों का निस्तारण किया गया। अम्रतांशु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) चकिया ने कुल 12 लघु वादों का निस्तारण किया गया। इस दरम्यान जनपद न्यायालयों ने कुल 1288 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। वहीं 18, 19 व 20 मई तक आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 2373 लघु वादों का निस्तारण किया गया। इसमें ज्ञानप्रकाश शुक्ल, दीपक कुमार मिश्र, संदीप कुमार, विकास कुमार वर्मा, इंदुरानी, माधुरी यादव नूतन, अम्रतांशु राज उपस्थित रहे। यह जानकारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!