fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : उमसभरी गर्मी में सिंकदरपुर में पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जलनिगम अधिकारियों पर उपेक्षा का लगाया आरोप

चंदौली। सिंकदरपुर गांव में लो-वोल्टेज की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे उमसभरी गर्मी में पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को पानी टंकी के पास खड़े होकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान जल निगम के अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

 

ग्रामीणों का कहना रहा कि सिकंदरपुर में बिजली और पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसको लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि जटिल समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन काफी दिन बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे अधिकारियों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। वहीं जनप्रतिनिधि भी बेपरवाह बने हैं। इसकी वजह से भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़़ रहा। चेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए विवश होंगे। विरोध-प्रदर्शन में जुलकरनैन शेख, विद्या पाठक, संजय पटेल, शमसाद अली, जलालुद्दीन, मुख्तार, इबरार, महाबली यादव, रुस्तम खां, अख्तर अली, अलगू गुप्ता, गजानंद, अयान खां, हरिओम केशरी, विनोद केशरी, डब्लू, साहिल, बाबू, जमील, अनिल मोदनवाल, मुकेश, बबलू यादव, भोलू यादव इरफान खान व अन्य रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!