fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : अबकी बार 400 के पार के लिए भाजपाइयों ने किया रुद्राभिषेक, कालेश्वर महादेव से की कामना

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के बरठी स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयं ने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान अबकी बार 400 पार सीटों पर विजय की कामना की।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि मोदी जी के सपने का भारत बनाने के लिए इस बार भाजपा ने 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया है। बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के प्रण के साथ काम कर रहा है। इसी क्रम में भगवान शिव के दरबार में लोकसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए रूद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर कुमुद बिहारी सिंह, अनिल सिंह, विजय गुप्ता,अनिल राजभर, अश्वनी मिश्रा, मोनू पाण्डेय,  अवनीश सिंह, दीपक पाठक, सौरभ गुप्ता, मोनू पाण्डेय, रमाशंकर खरवार, भगवान दास राम, सूरज पाण्डेय आदि रहे।

Back to top button