ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: इलाहाबाद में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे छात्र

चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को चंद्रा त्रिपाठी भवन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस जन 8 अगस्त को इलाहाबाद में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए तैयार रहे।

कहा कि हमेशा उप चुनाव में सत्ता पक्ष की जीत होती है,भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश व बिहार के विधानसभा उप चुनाव में धनबल व सत्ता का पूरा तंत्र लगाकर लोकतंत्र को कुचलने का घिनौना काम किया लेकिन जनता जनार्दन के भारी समर्थन से काँग्रेस पार्टी सहित विपक्ष की जीत हुई।भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ देश भर में भारी आक्रोश है।वह दिन दूर नहीं कि देश भर में लोग भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

उक्त अवसर पर मधु राय तौफीक खान रामानन्द सिंह यादव दयाराम पटेल सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे। संचालन गंगा प्रसाद ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!