
चंदौली। सिर, गर्दन या कमर दर्द, लकवा, मिर्गी, चक्कर, नसों की बीमारी तथा सिर व रीढ़ की चोट जैसी न्यूरो संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। चंदौली स्थित ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक में अब प्रत्येक मंगलवार न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. कुमार आशीष मरीजों को परामर्श देंगे।
क्लिनिक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, डॉ. कुमार आशीष एमबीबीएस, एमएस एवं एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) हैं। वह एंडोस्कोपिक ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, लकवा, मिर्गी, सिर और रीढ़ की चोट सहित विभिन्न न्यूरोलॉजिकल एवं न्यूरोसर्जिकल रोगों के उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं। उन्हें चंदौली जिले का प्रथम न्यूरो विशेषज्ञ भी बताया गया है। क्लिनिक में उनकी ओपीडी प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी। मरीज परामर्श एवं अपॉइंटमेंट के लिए 9369610744 पर संपर्क कर सकते हैं।
ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक, कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पूर्व, जी.टी. रोड, चंदौली में स्थित है। क्लिनिक प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय से सिरदर्द, कमर या गर्दन के दर्द, चक्कर, लकवा, मिर्गी अथवा नसों से संबंधित किसी समस्या से परेशान हैं तो विशेषज्ञ चिकित्सक से समय पर परामर्श लेकर उचित उपचार कराएं।

