fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः दर्शना सिंह के राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने की खुशी में भाजपाजनों ने संकट मोचन मंदिर में टेका मत्था

चंदौली। भाजपा नेत्री दर्शना सिंह के राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर जिले के भाजपाई गदगद हैं। विभिन्न माध्यमों से अपनी खुशी प्रदर्शित करने के साथ शीर्ष नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलासंयोजक डा. केएन पांडेय ने नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने वाराणसी स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में मत्था टेका और जनपद की समृद्धि की कामना की।


डा. केएन पांडेय ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता दर्शना सिंह को पार्टी ने उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल दिया है। उन्हें जो सम्मान मिला है सही मायने में उसकी हकदार हैं। जिले की महिला का राज्य सभा पहुंचना गौरव की बात है। इससे चंदौली के विकास को नया आयाम मिलेगा। कहा जिले के सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय जनपद के विकास को प्रतिबद्ध हैं। विकास के नित नए मापदंड स्थापित कर रहे हैं। दर्शना सिंह के राज्य सभा सदस्य बनने से उनका हाथ और मजबूत होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी, महामंत्री जितेंद्र पांडेय, जगत नारायण तिवारी, रिंटू सिंह, आशुतोष सिंह, राजेश द्विवेदी, राहुल मिश्रा, विवेक केसरी, अनूप मिश्रा, जसवंत सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अभिषेक उपाध्याय, अतुल सिंह, अखिल सिंह, नामवर सिंह, झम्मन, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!