fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

chandauli news: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला है। कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल है। सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बड़ी संख्या में शराब कि तस्करी व गौ तस्करी हो रही है। लेकिन सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर महिला अस्पताल का निर्माण कराया लेकिन भाजपा सरकार अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध कराने में सक्षम नही है।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब मनोज सिंह काका ने कहा भाजपा सरकार द्वारा मेडिकल कालेज का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन उसकी ओपीडी जिला अस्पताल में चलेगी जिसकी दूरी लगभग 13 किलोमीटर है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भाजपा नेता जिला अस्पताल को ही मेडिकल कालेज बनाने में परेशान हैं। यही नहीं पशु बीमार चल रहे हैं। लेकिन जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी पशु पालकों का फोन तक नही उठाते हैं। इससे पशुओं का इलाज नही हो पा रहा है। कहा कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। विगत दिनों बैग में महिला का शव मिला। लेकिन पुलिस अभी तक अपराधियों को पकड़ने की बात तो दूर महिला की शिनाख्त तक नही कर पाई है। सपा नेताओं द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से गलत चीजों का विरोध किया जा रहा है। तो पुलिस द्वारा सपा नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। अगर जल्द ही जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त नही हुई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, मुसाफिर सिंह चौहान, निरंजन कनौजिया, अर्जुन अग्रहरि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!