fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः सीएम के जन्मदिन पर रोपे गए पांच सौ पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

चंदौली। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के सदस्यों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश के निर्देश पर जिलाध्यक्ष देव जायसवाल की अध्यक्षता में जिलेभर में 500 पौधारोपण किया गया। चकिया मंडल में पदाधिकारियों ने मिलकर 50 से अधिक फलदार व छायादार वृक्ष लगाए। पदाधिकारियों ने जन सेवा के रूप में कहीं स्वच्छता अभियान तो कहीं मास्क वितरण, दवाइयों और काढ़ा का वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी जिला महामंत्री शुभम मोदनवाल ने कहा कि सेवा ही संगठन है। जनपद चंदौली के प्रत्येक पदाधिकारी प्रधानमंत्री जी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। इसलिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा परम धर्म होना चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ,राजकुमार जायसवाल, संदीप गुप्ता, आशु, किशन श्रीवास्तव ,अरविंद मोदनवाल, संतोष जायसवाल, लकी जायसवाल, ध्रुव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!