fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

चंदौलीः कोरोना महामारी के बीच पोलियो को मत भूलिए, पल्स पोलियो अभियान शुरू

चंदौली। कोरोना महामारी के बीच खतरनाक पोलियो को नजरअंदाज मत करिए। इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके तहत रविवार को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जिला अस्पताल में बने बूथ पर नौनिहाल को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। 1061 से अधिक शिविर लगाकर पांच वर्ष तक केक बच्चों को पोलियोरोधी पिलाई जाएगी। इसके अलावा टीम डोर टू डोर अभियान भी चलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। समाज में कोई बच्चा पोलियो से ग्रसित न हो, इसके लिए सरकार ने विशेष अभियान चलाया है। इसको सफल बनाने की नैतिक जिम्मेदारी समाज के सभी वर्गों की है। इसके साथ ही अधिकारियों कर्मचारियों से सहयोग लेकर समाज के सभी लोग इसे सफल बनाएं। बताया कि शून्य से पांच वर्ष के 3,30,231 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य है। उन्हे पोलियोरोधी खुराक पिलाने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, डब्ल्यूएचओ के द्वारा मानिटरिंग हो रही है। बूथ पर पोलियो रोधी खुराक पिलाने के बाद टीम डोर टू डोर संपर्क करेगी। अभिायान का लक्ष्य पोलियो जैसी घातक बीमारी को जड़ से समाप्त करना है।

Back to top button
error: Content is protected !!