fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः चेयरमैन साहब जनता को मच्छरों से बचाइए, नगर पालिका में सफाई और फागिंग कराइए

चंदौली। मिनी महानगर पीडीडीयू नगर में सफाई व्यवस्था बेपटरी है। इसके चलते गर्मी के दस्तक देते ही मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मच्छरों ने लोगों की रात की नींद हराम कर दी है। वहीं नगर पालिका प्रशासन फागिंग कराने की बजाए हाथ पर हाथ घरे बैठा है। इससे लोगों को मच्छरों के प्रकोप से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।

पीडीडीयू नगर जिले का सबसे बड़ा नगर है। नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी साफ-सफाई की है, लेकिन मानक के अनुरूप सफाई नहीं होती है। इसकी वजह से गर्मी के दस्तक देते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मच्छरों शाम होते ही धावा बोल देते हैं। इसकी वजह से लोगों का जीना हराम हो गया है। गंदे नालों व नालियों में मच्छर पनपते हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से न तो नालियों की सफाई कराई जाती है और न ही फागिंग कराई जाती है। इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप बढता जा रहा है। नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन ने नियमित फागिंग कराने की मांग की है। ताकि मच्छरों का प्रकोप कम हो सके।

प्रतिदिन होगी फागिंग, नियमित साफ-सफाई
नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार का कहना है कि होली के चलते कर्मचारी छुट्टी पर थे। इससे न सिर्फ नगर में गंदगी बढ़ गई बल्कि फागिंग भी नहीं कराई जा सकी। सोमवार से न सिर्फ युद्धस्तर पर वार्डों की सफाई करवाई जाएगी बल्कि नियमित फागिंग भी होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!