क्राइमचंदौली

चंदौली : नशे में धुत व्यक्ति ने राजधानी एक्सप्रेस में महिला के साथ की छेड़खानी, पीडीडीयू जंक्शन पर आरोपी गिरफ्तार

चंदौली : नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ उसकी कोच में सवार व्यक्ति ने छेड़खानी की। पीड़िता ने इस दौरान ऑन ड्यूटी स्कार्ट से इसकी शिकायत की। ट्रेन के डीडीयू जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी और आरिपीएफ ने आरोपी को उताकर हिरासत में ले लिया। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

 

दरअसल, ट्रेन नंबर 12314 डाउन (नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस) के कोच संख्या B-1 में महिला सफऱ कर रही थी। आरोप है कि कानपुर स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी तो उसके कोच में सवार अनिल वन आचार्य नामक व्यक्ति ने छेड़खानी करने लगा। वह नशे में धुत बताया जा रहा है। महिला यात्री ने इसका विरोध किया और ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात स्कार्ट से शिकायत की। ट्रेन के देर रात 01:23 बजे जब डीडीयू जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ ने अटेंड किया। महिला से पूछताछकर घटना के बारे में जानकारी ली। महिला यात्री ने आरोपी की हरकतें जीआरपी और आरपीएफ से बताई। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह में बताया कि नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच में बर्थ संख्या -12 पर सफर कर रहे नशे में धुत अनिल वन आचार्य ने महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!