fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः नक्सल क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी

चंदौली। नक्सल प्रभावित नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटी के जंगल में मंगलवार को पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। चरवाहों ने देखा तो शोच मचाते हुए लोगों को बताया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बोदलपुर और नरकटी मार्ग से सटे जंगल में पशु चराने गए चरवाहों ने महुआ के पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटकते हुए देखा। शोर मचाने लगे, जिससे मौके पर आसपास के गांव के लोग पहुंच गए। लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर सका। ग्रामीणों ने सूचना नौगढ़ पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजेश सरोज घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों से शिनाख्त कराई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने बताया कि अज्ञात शव मिला है जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला संदिग्ध है। मौत किन कारणों से हुई है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!