fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः छठ पर्व शुरू, सज गए घाट, व्रतियों ने रखा खरना, अधिकारियों ने लिया जायजा

संवाददाताः मुरली श्याम

चंदौली। सूर्य उपासना का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। पोखरों, तालाबों, नहरों और नदी किनारे घाटों की छटा देखते ही बन रही है। लोगों में गहब का उत्साह है। डीएम और एसपी ने प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित सुविधाओं का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।

चकिया नगर स्थित मां काली जी पोखरा परिसर में विगत एक सप्ताह से लगे जय मां काली सेवा समिति के पदाधिकारियों तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। समिति के अध्यक्ष गुरुदेव चौहान ने बताया कि दूरदराज से आए लोगों और व्रती महिलाओं के ठहरने के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इसलिए समिति के पदाधिकारी वालंटियर के रूप में परिसर में भ्रमण करेंगे। दूसरे दिन खरना की पंरपरा निभाई गई। खरना कार्तिक शुक्ल की पंचमी को मनाया जाता है। खरना के दिन छठ पूजा का विशेष प्रसाद बनाने की परंपरा है।

सीओ सकलडीहा ने किया घाटों का निरीक्षण
पुलिस क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रामबीर सिंह ने कमालपुर धीना थाना क्षेत्र के जिगना गंगा घाट सहित गंगा के किनारे गुरैनी, महूजी घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना ध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को निर्देश दिया कि गंगा घाटों पर गोताखोरों की तैनाती रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस घाटों पर मुस्तैद रहनी चाहिए।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!