fbpx
weatherचंदौली

पश्चिमी विक्षोभ से छाएंगे बादल, लुढ़केगा पारा, जानिए मौसम का हाल

चंदौली। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव होगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं तापमान भी खिसकेगा। इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा व धुंध छाए रहने की भी आशंका है। ऐसे में वाहन चलाते वक्त लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान भू-भौतिकीय एवं ऊष्मागतिकीय परिस्थितियों के तहत सांख्यिकीय एवं नवविकसित बहुमाडल एन्सेंबल आधारित पूर्वानुमान प्राप्त हुआ है। इसके अनुसार पूर्वांचल में नवंबर का औसत मासिक तापमान सामान्य अथवा सामान्य से कम रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 06-08 नवंबर के दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आगामी 4-5 दिनों के दौरान मौसम सामान्यतया शुष्क बने रहने तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने की संभावना है। इस दौरान पहले 48 घंटों के दौरान सुबह के समय हल्का कुहरा/धुंध छाए रहने की आशंका है।

Back to top button
error: Content is protected !!