fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक, अमित सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

चंदौली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश संरक्षक नीलू सिंह की संस्तुति पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। इसमें अभिषेक कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष और अमित सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अभिषेक ने कहा कि वह हमेशा क्षत्रिय धर्म का पालन करते हुए समाज की आवाज बने रहेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा सामाज के हर वर्ग के लोगों की आवाज को बुलंद करने का प्रयास किया गया। इसी निष्ठा के साथ संगठन के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरा करने की कोशिश करता रहूंगा।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष भुुपेंद्र प्रताप सिंह की संस्तुति पर संगठन के द्वारा रणवीर सिंह को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, अमित सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही लोगों को समाज के सक्रिय लोगों को संगठन से जोड़कर जिले में कार्यकारिणी के विस्तार करने का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान ट्विंकल सिंह, पुष्पराज सिंह, अनुज सिंह, पंकज सिंह, सिद्धांत सिंह, साजन सिंह, हिमांशु सिंह, राहुल सिंह, रणविजय सिंह, आदित्य, अतुल उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!