fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाशिक्षा

चंदौलीः जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बने राजकुमार, हिमांशु को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को नियामताबाद ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय गौरी पर हुई। संगठन की मजबूती और शिक्षकों की समस्याओं को पटल पर रखने को नियामताबाद ब्लाक इकाई पदाधिकारियों का चयन किया गया।
राजकुमार जायसवाल को ब्लाक अध्यक्ष और हिमांशु तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। रामचरित प्रसाद उपाध्यक्ष, प्रभुनारायन कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश संगठन मंत्री, मेराज अहमद मंत्री मनोनीत किए गए। पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी ने शिक्षक हित में पूरे मनोयोग से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बलराम पाठक, शशिकांत गुप्ता, संजय सिंह, शेषधर तिवारी, नेयाज अहमद, उमेश तिवारी, उदय प्रकाश ओझा, संजय यादव, सुरेश चंद्र आदि रहे। अध्यक्षता मनोज कुमार पांडेय और संचालन अजय सिंह ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!