चंदौलीराज्य/जिला

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक गंभीर, बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के सवैया महलवार में केरायगांव जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब सात बजे अपाची और पल्सर बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पल्सर सवार 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी ललित कुमार (26), पुत्र विजयी राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकों में टक्कर इतनी तेज थी कि पल्सर सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। वहीं, हादसे के बाद अपाची सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को दी। अपाची बाइक का नंबर UP67AK6267 बताया गया है। ग्रामीणों ने बाइक को गांव के प्रधान के यहां रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!