fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

अनिरुद्ध सिंह बने मुगलसराय के नए सीओ, अनिल राय को यातायात विभाग की कमान, सकलडीहा, चकिया और नौगढ़ में भी बदलाव

जय तिवारी

चंदौली। कानून व्यवस्था की बेहतरी को एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी सर्किल के सीओ बदल दिए गए हैं। सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह मुगलसराय के नए क्षेत्राधिकारी होंगे। लंबे समय से मुगलसराय क्षेत्र में जमे अनिल राय को सीओ यातायात बनाया गया है। ये क्राइम विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अनिल राय की सेवानिवृत्ति में महज 50 दिन बचे हैं। ऐसे में इन्हें मुगलसराय जैसे महत्वपूर्ण सर्किल क्षेत्र से हटाकर यातायात में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त नौगढ़ सीओ रघुराज चकिया के नए सीओ होंगे। जबकि चकिया सीओ राजेश राय को सकलडीहा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीओ यातायात कृष्णमुरारी को सीओ नौगढ़ के पद पर भेजा गया है। एक साथ सभी सर्किल क्षेत्रों में हुए बदलाव को कानून व्यवस्था की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!