fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : नगरों में बनेंगे वेंडिंग जोन, खत्म होगा जाम, ईओ कराएंगे इंतजाम

चंदौली। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को जिले के व्यापारियों संग पुलिस लाइन में मीटिंग की। इस दौरान सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने पटरी दुकानों की वजह से अतिक्रमण व नगरों में जाम की समस्या बताई। इस पर एसडीएम ने ईओ को अलग वेंडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। इससे जाम की समस्या समाप्त होगी। वहीं पटरी व्यवसाइयों को भी सहूलियत होगी।

 

एएसपी विनय कुमार सिंह ने व्यापारी बन्धुओं को पुलिस की तरफ से हर समय हर सम्भव सहायता व सुरक्षा का दिया गया। उन्होंने कहा कि कि कोई भी किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत पुलिस से बता सकता है। उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। व्यापारी बंधुओं की ओर से उठायी जाने वाली समस्याओं से अवगत होने के बाद उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों ने नगर निकाय, यातायात पुलिस, पुलिस, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका से संबंधित थे। व्यापारियों ने रेहडी को पटरी पर लगाए जाने से मुख्य बाजारों में अतिक्रमण की समस्या को उठाया गया। इस पर एसडीएम न्यायिक दिव्या ओझा ने नगर निकाय ईओ को निर्देश दिए कि स्थान चिह्नित कर वेंडर जोन बनवाएं। ताकि ठेला-खुमला व पटरी व्यापारियों को वहां शिफ्ट किया जाए। बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के भी निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यकरण के लिए स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने व्यापारियों को आपरेशन त्रिनेत्र का महत्व बताया। उनसे घरों व प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।

Back to top button
error: Content is protected !!