fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

आखिर क्यों नहीं जारी हुई चंदौली में पंचायतों की आरक्षण सूची, जानिए अब कब

चंदौली। पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी चंदौली में पंचायत पदों की आरक्षण सूची मंगलवार को जारी नहीं हो सकी। जबकि अधिकांश जनपदों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। संभावत उम्मीदवारों के साथ जनता भी सूची प्रकाशित होने का इंतजार कर रही थी। पूरे दिन अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। लोगों की उत्सुकता चरम पर थी। लेकिन जिलाधिकारी सहित अन्य आलाधिकारी नौगढ़ तहसील दिवस में व्यस्त रहे। सूची पर हस्ताक्षर नहीं होने की वजह से प्रकाशन नहीं हो सका। डीएम संजीव कुमार के अनुसार तीन मार्च को प्रत्येक दशा में सूची जारी कर दी जाएगी।
शासन ने दो अथवा तीन मार्च को आरक्षण सूची के प्रकाशन का निर्देश दिया था। इसको लेकर मंगलवार को लोगों में जिज्ञासा देखने को मिली। लोगों को उम्मीद थी कि शाम तक आरक्षण सूची प्रकाशित हो जाएगीए लेकिन अधिकारियों के संपूर्ण समाधान दिवस में व्यस्त रहने व अन्य कारणों से आरक्षण सूची का प्रकाशन नहीं हो सका। जिले में ग्राम प्रधान के 734, बीडीसी के 886, ब्लाक प्रमुख के नौ व जिला पंचायत सदस्य के 35 पदों का आरक्षण घोषित होना है। इसके अलावा पंचायत सदस्य के नौ हजार से अधिक पदों के आरक्षण का भी प्रकाशन किया जाएगा। शासन की नई नीति के अनुसार इस बार जिले में ग्राम प्रधान के 365 पद अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के खाते में जाएंगे। वहीं 121 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!