चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: स्थापना दिवस पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पंडित कमलापति त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

चंदौली। स्थापना दिवस के अवसर पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पंडिल कमलापति त्रिपाठी पार्क में पौधा लगाया और पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े युवा संगठन युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस है। राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बीवी श्रीनिवास, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह और प्रदेश प्रभारी मिलिंद गौतम के निर्देश पर पूरे देश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चंदौली के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में उनको श्रद्धांजलि देने के बाद पौधा रोपित किया गया है। इस दौरान संगठन की मजबूती का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला चंदौली से प्रदेश सचिव बने संदीप दुबे, नरेंद्र तिवारी, बाबा बबलू, प्रकाश शर्मा, जीतेश मिश्रा, प्रियांशु, निलेश, इरफान, अजय, अविनाश, मनीष आदि मौजूद रहे।।

Back to top button
error: Content is protected !!