क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में दर्दनाक घटना: हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे महिला-पुरुष, जांच में जुटी पुलिस

 

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के समीप  बुधवार तड़के दो बजे 60 वर्षीय महिला और पुरुष ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी रही।

हादसा सैयदराजा रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 649 के 22-24 के बीच, कल्याणपुर ग्राम सभा के समीप स्थित रेलवे फुट ओवरब्रिज के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन पास आई, दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और अचानक उसके सामने कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की।

थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उनकी शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुरुष के जनेऊ धारण करने के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह संभवतः ब्राह्मण समुदाय से हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महिला और पुरुष के बीच क्या संबंध था, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Back to top button
error: Content is protected !!