fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में भीषण सड़क दुर्घटना, बस चालक की मौत, एक दर्जन घायल

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के पास हाईवे पर रविवार की सुबह तकरीबन सात बजे यात्रियों से भरी बस ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी। दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन के अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं चालक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। छह को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
यात्रियों से भरी बस पटना से वाराणसी की ओर जा रही थी। सिंघीताली के पास हाईवे पर चालक को झपकी आई और बस खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक की केबिन में ही दबकर मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। छह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक डा. संजय कुमार से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि आंशिक रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि चालक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!