fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

चंदौली में सुबह नौ बजे तक 7.38 प्रतिशत मतदान ,जानिए विधान सभावार मतदान प्रतिशत, केंद्रों पर पहुंच रहे मतदाता

चंदौली। चंदौली की सभी चार विधान सभाओं में मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। नौ बजे तक 7.38 फीसद वोट पड़ चुके हैं। 380 मुगलसराय में 7 प्रतिशत, 381 सकलडीहा में 6.5, 382 सैयदराजा में 8 फीसद और 383 चकिया में भी आठ फीसदी मतदान दर्ज किया गया। केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। लोगों को मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और वेबकास्टिंग भी की जा रही है।

सजधज कर तैयार हैं कई बूथ
लोगों को मतदान के प्रति आकर्षित और जागरूक करने को कई बूथों को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। सकलडीहा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरहरा को करीने से सजाया गया है। ग्राम प्रधान श्वेता सिंह और प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते नजर आए।

Back to top button
error: Content is protected !!