चंदौलीराज्य/जिला

सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत, मां घायल, बुझ गया इकलौता चिराग

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में एनएच-19 के सर्विस रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की शिनाख्त जसुरी गांव निवासी अभिषेक तिवारी (22) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक तिवारी अपनी मां मनोरमा देवी (55) के साथ बाइक से जसुरी गांव से चंदौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सर्विस रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल मनोरमा देवी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!