राजनीतिराज्य/जिला

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान पर की चर्चा

चंदौली।  भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर बैठक की गई।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन बन चुका है यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक तिरंगा फहराने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया । जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगा तथा जिले के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के संकल्प को पूरा करेगा कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा संगठनात्मक तैयारी और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया गया । पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह जैनेन्द्र कुमार शिवराज सिंह राकेश मिश्रा अनिल तिवारी सुरेश मौर्य किरन शर्मा प्रियंका तिवारी गीता रानी गुप्ता कुंदन सिंह गंगा राम साहनी इन्द्र जीत बिंद देवेश पाण्डेय अश्विनी राय इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!