fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

छलका मुगलसराय विधायक का दर्द, मंच पर फफक कर रो पड़ीं साधना सिंह

चंदौली। टिकट कटने का दर्द मुगलसराय विधायक की आंखों से छलक पड़ा। शनिवार को झांसी के समीप एक कालेज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद के सामने संबोधन के दौरान विधायक साधना सिंह फफक कर रो पड़ीं। मात्र 15 सेकेंड के संबोधन के बाद उनके आंख से आंसू निकल गए। सांसद बृजभूषण शरण सिंह से कहा कि 30 साल से पार्टी की कार्यकर्ता हूं। छोटी बहन पर भी ध्यान दीजिए।

झांसी गांव के समीप यथार्थ नर्सिंग कॉलेज के परिसर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में जब मुगलसराय विधायक साधना सिंह को बोलने का मौका मिला तो उनके 15 सेकंड के अपने संबोधन में मुख्य अतिथि से अपनी बहन पर ध्यान देने की अपील की। भावुक होते ही वह जाकर मंच पर बैठ गयीं। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए और उनकी तस्वीर भी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में वह भावुक नजर आयीं। साधना सिंह ने कहा कि वह अपना टिकट कटने के बाद निराश नहीं हैं। वह आगे पार्टी संगठन के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। जरूरत पड़ी तो 10 मार्च को मतगणना के बाद इस मुद्दे पर जरूर बोलेंगी और बताएंगी की राजनीति में उनके साथ क्या-क्या हुआ। इस दफा साधना सिंह का टिकट काटकर व्यापारी नेता रमेश जायसवाल को मौका दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!