fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली: सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुभाष, संजीव महामंत्री

चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव में आज काफी गहमागहमी रही। सुबह मतदान की प्रक्रिया धीमी रही परंतु दोपहर में तेजी दिखी। कुल 1197 मतदाताओं में से 706 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 5 बजे से शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर चंद्रभानु को 294 मत, चंद्र शेखर को मात्र 60 मतों से संतोष करना पड़ा वहीं सुभाष चन्द्र ने 350 मत प्राप्त किया । इस प्रकार से सुभाष चन्द्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रभानु को 56 मतों से पराजित किया।  महामंत्री पद पर अरुण कुमार पांडेय को 165 मत, रामकृत राम को 250 मत तथा संजीव कुमार को 286 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संजीव कुमार 36 मतों से विजयी घोषित किये गए। शेष पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद पर खालिद वकार आबिद व रमा शंकर उपाध्याय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे दो पद पर संदीप कुमार सिंह व विकास सिंह वहीं संयुक्त मंत्री के कुल तीन पदों पर प्रभाकर उपाध्याय, पिंटू गुप्ता व सूर्यकांत उपाध्याय निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश तथा कार्यकारिणी के 15 वर्ष से ऊपर कुल 6 पद तथा 15 वर्ष से नीचे 6 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव सम्पन्न कराने में वरिष्ठ समिति के सदस्य चन्द्रमौलि उपाध्याय, विजय साहू, विनोद कुमार सिंह शफीक खान, शशि शंकर सिंह, जय प्रकाश सिंह, निशिकांत देव, विनय कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!