fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली: नदी में मिला वृद्ध का शव, सिवान में गया था भैस चराने

 

चंदौली। बबुरी थाना के नरहरपुर गांव में वृद्ध का शव नदी में उतराया मिला। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना के बाद परिजन भागकर मौके पर पहुंच गए। घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी सियाराम यादव (60) शनिवार को भैस चराने के लिए गांव के बाहर सिवान में गए थे। थोड़ी देर बाद गांव के लोग नदी की तरफ गए तो उनका शव पानी में उतराया दिखा। यह देखकर ग्रामीण भौचक रह गए। तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन भागकर पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Back to top button
error: Content is protected !!