
चंदौली। न्यूरो से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक, चंदौली में वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. कुमार आशीष ने अपनी नियमित OPD सेवा शुरू कर दी है।
डॉ. आशीष SGPGI लखनऊ से MCh न्यूरोसर्जरी और जापान से FJU की उपाधि प्राप्त हैं। वे सीनियर न्यूरो, स्पाइन एवं न्यूरो-इंटरवेंशन सर्जन हैं। जिले में पहली बार न्यूरो रोगों के लिए इस स्तर की विशेषज्ञ सेवा उपलब्ध हुई है।
OPD समय और स्थान
डॉ. कुमार आशीष हर मंगलवार दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों को देखेंगे। क्लिनिक कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पूरब, जी.टी. रोड पर स्थित है।
इन रोगों का होगा इलाज
क्लिनिक में सिरदर्द, माइग्रेन, मिर्गी, चक्कर, बेहोशी, कमर-गर्दन दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका का इलाज होगा। साथ ही ब्रेन हैमरेज, लकवा, स्ट्रोक, ब्रेन-स्पाइनल ट्यूमर, दिमाग-रीढ़ की टीबी, हाइड्रोसेफालस और बच्चों की रीढ़ से जुड़ी समस्याओं का आधुनिक उपचार मिलेगा। लकवा मरीजों के लिए पुनर्वास प्रशिक्षण की सुविधा भी रहेगी।
डॉ. आशीष ने बताया कि कि न्यूरो रोगों में समय पर इलाज सबसे जरूरी है। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने से बीमारी गंभीर हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी न्यूरोलॉजिकल समस्या पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें। परामर्श के लिए 9369610744 पर संपर्क कर सकते हैं।

