
चंदौली। भदोही नगर पालिका परिषद के उप नगर आयुक्त धर्मराज सिंह नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के नए ईओ होंगे। शासन स्तर से उनका तबादला चंदौली किया गया है। साथ ही तत्काल नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
31 मई 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार धर्मराज सिंह को वर्तमान तैनाती स्थल भदोही से कार्यमुक्त होकर नई नियुक्ति स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता है तो इसे आदेशों की अवहेलना माना जाएगा और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
नगर विकास विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शासन स्तर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरण प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए तथा कार्यभार का हस्तांतरण सुचारु रूप से संपन्न हो।

