fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

एमएलसी चुनाव : जिले के 1720 मतदाता बदलेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, जानिए कौन होंगे वोटर

चंदौली। विधान परिषद चुनाव की तैयारी जोरों पर है। नौ अप्रैल को मतदान होगा। जिले के 1720 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटिंग के लिए ब्लाकों में नौ मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। अधिकतम 16 किलोमीटर के दायरे में एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा। मतदान के बाद बैलेट बाक्स वाराणसी स्थित स्ट्रांग रूम में जमा किया जाएगा। 12 तारीख को मतगणना होगी।

नियामताबाद में सबसे अधिक, नौगढ़ में सबसे कम मतदाता
चहनियां ब्लाक में 197 मतदाता हैं। इसमें 101 पुरूष व 96 महिला मतदाता हैं। धानापुर में कुल 195 मतदाताओं में 116 पुरूष व 79 महिलाएं शामिल हैं। इसी प्रकार सकलडीहा में 234 मतदाता हैं। इसमें 127 पुरूष व महिला मतदाताओं की संख्या 107 है। नियामताबाद ब्लाक में दो बूथ होंगे। एक बूथ ब्लाक व दूसरा नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर इलाके में बनेगा। दोनों बूथों पर कुल मिलाकर 256 मतदाता हैं। इसमें 143 पुरूष व 113 महिला मतदाता हैं। बरहनी ब्लाक मुख्यालय व सैयदराजा में दो बूथों पर 181 मतदाता हैं। इसमें 113 पुरूष व 68 महिला मतदाता शामिल हैं। सदर ब्लाक में ब्लाक मुख्यालय, नगर पंचायत व जिला पंचायत में तीन बूथ बनाए जाएंगे। तीनों बूथों पर कुल 239 मतदाता हैं। इसमें 141 पुरूष व 98 महिलाएं हैं। शहाबगंज में कुल 147 मतदाताओं में 90 पुरूष और 57 महिला मतदाता हैं। चकिया में 178 मतदाताओं में 104 पुरूष व 74 महिला मतदाता हैं। नौगढ़ में कुल 83 मतदाता हैं। इसमें 43 पुरूष व 40 महिला मतदाता हैं।

जनप्रतिनिधि चुनेंगे एमएलसी
विधान परिषद सदस्य चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और वार्ड सभासदों के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। जनप्रतिनिधि वरीयता के आधार पर वोट देकर विधान परिषद सदस्य का चुनाव करेंगे।

सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा मतदान
बूथों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतपेटी कड़़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाराणसी स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचाई जाएगी। वहीं मतगणना होगी। इस कार्य के लिए जिलाधिकारी स्तर से अधिकारी नामित किए जाएंगे।

गैस्टेड अफसर बनाए गए हैं पीठासीन
विधान परिषद चुनाव के लिए 12 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें नौ बूथों पर मतदान कराएंगी। वहीं तीन रिजर्व में रहेंगी। गैस्टेड अधिकारी को पीठासीन बनाया गया है। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। निगरानी के लिए नौ सेक्टर, पांच जोनल और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!