चंदौलीराज्य/जिला

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल, अघोषित कटौती पर उपभोक्ताओं में आक्रोश

चंदौली। भीषण गर्मी के बीच धानापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े चहनियां, रमौली और मारूफपुर पावर हाउस क्षेत्र के उपभोक्ता लगातार बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में रोस्टिंग के नाम पर तीन घंटे की कटौती की जा रही है, वहीं मंगलवार शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद महज एक घंटे में फिर सप्लाई बंद हो गई। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान और बेचैन रहे।

स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि जैसे ही तापमान बढ़ता है, धानापुर से बिजली आपूर्ति बाधित होने लगती है। कई-कई घंटे तक बिजली गायब रहने से घरों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।

लोगों का कहना है कि सरकार बेहतर विद्युत आपूर्ति के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। क्षेत्रवासियों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!