ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

सड़क पर बह रहा गंदा पानी नगर पालिका ने बंद कराया रेल परिसर का डीलक्स शौचालय, यात्रियों को परेशानी

चंदौली। डीडीयू जंक्शन के गेट नंबर एक के पास स्थित डीलक्स शौचालय के बाहर गंदगी और जलभराव की समस्या ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान नाली क्षतिग्रस्त हो जाने से शौचालय का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इससे आसपास बदबू और अस्वच्छता का माहौल बन गया। समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने शौचालय पर ताला लगा दिया, जिससे कुछ हद तक राहत जरूर मिली है।

हालांकि शौचालय बंद होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीडीयू जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है और गेट नंबर एक के पास यह शौचालय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा था। शौचालय संचालक का कहना है कि नाली की मरम्मत कराकर जल्द व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!