वाराणसी

वाराणसी : राह चलते लोगों को बनाते थे शिकार, झपट्टा मार कर छीन लेते थें मोबाइल

वाराणसी। राह चलते लोगों से झपट्टा मार कर मोबाइल छीनने वाले 2 शातिर चोरों को सिगरा पुलिस ने लहरतारा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नई बस्ती मंडुआडीह निवासी अंकित सोनकर उर्फ सोनम और हुकुलगंज निवासी लक्ष्मण के रूप में हुई है।

डीसीपी काशीजोन आरएस गौतम ने बताया कि दोनों आरोपी लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। तीन दिन पूर्व सिगरा पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार दिव्यांश साहू का मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 8 जुलाई को सिगरा क्षेत्र से ही मकान से एक युवक का मोबाइल चोरी कर भाग गए थे। अंकित सोनकर के ऊपर पहले से ही छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में पुलिस टीम में सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह, SI अमर बहादुर सिंह, SI कृष्ण कुमार जायसवाल, SI जगदम्बा प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

Back to top button
error: Content is protected !!