चंदौलीराज्य/जिला

नागपंचमी पर सैयदराजा में युवा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया उद्घाटन

चंदौली। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को सैयदराजा क्षेत्र के दुधारी गांव में विलेज यूथ स्पोर्ट्स के तत्वावधान में युवा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रस्साकशी समेत विभिन्न पारंपरिक खेलों में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान डॉ. तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा, “पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होंगे पूरे ख़्वाब।”

रस्साकशी प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम से कम और 60 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की विजेता टीमों को डॉ. तिवारी ने अपनी ओर से एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। वहीं, आयोजन समिति की ओर से विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

डॉ. तिवारी ने कहा कि गांवों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच देती हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में गो रक्षा समिति के परमानंद तिवारी, सवर्ण आर्मी अध्यक्ष रत्नेश पाठक, गायत्री तिवारी, हास्य कवि रोहित पांडेय समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में रविन्द्र कुमार सिंह, आलोक चौहान, विशाल चौहान, संजय प्रजापति, विकास चौहान, विशाल मौर्य, इन्द्रल चौहान, ओमकार, रवि सिंह, भरभेश्वर सिंह चौहान, रिज्जू चौहान और दिलीप सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Back to top button
error: Content is protected !!