
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गुरुद्वारा के समीप नारायणा क्लिनिक का उद्घाटन अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने किया। मीडिया से बातचीत के दौरान विभिन्न सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे।
अस्पताल पहुंचने पर डॉ. गौतम त्रिपाठी ने महंत राजू दास का माला पहनाकर स्वागत किया। महंत राजू दास ने अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर संस्थान के संचालक और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय स्तर पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ यशी त्रिपाठी, नितिन गोस्वामी, राजू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

